कोरोना की महामारी से निपटने के लिए एंटी करप्शन टीम ने अपनी ताकत झोंकी

कानपुर, मंगलवार। आज हमारा देश कोराना वायरस की जंग लड़ कहा है, सभी समाज सेवी लोग मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब हमारे देश से कोराना वायरस गायब हो जायेगा, हम सबको मिलकर लाक डाउन के दौरान किसी भी कीमत पर घर से बाहर नहीं निकलना है, यह बात समाज सेवी अमित गुप्ता लाला ने कही, उन्होंने यह भी कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर पूजा है।


एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आज लाल बंगला बाजार, नई सब्जी मंडी, राजीव नगर, चन्द्र नगर में सिनेटाइजर का छिड़काव किया गया।


इस समय राजनीति नही होनी चाहिए, हम सबको मिलकर देश के बारे में सोचना चाहिए, कोराना वायरस की जंग हर हाल में जीतनी है। लाकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा नियमों का हर हाल में पालन करना चाहिए।


एंटी करप्शन टीम के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि आज हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे बढ़ कर छोटी छोटी संस्थाओं की मदद करनी चाहिए। वर्तमान समय में छोटी छोटी संस्थाये ही गरीबों, असहाय व जरूरत मंदो की मदद कर रही है। हमारी एंटी करप्शन की टीम लगातार चार दिनों में गली गली में जाकर सिनेटाइजर का छिड़काव कर रही है। हमें जिला प्रशासन के द्वारा बहुत ही ज्यादा सहयोग मिल रहा है।


टीम ने कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रो में मास्क, सेनेटाइजर, भोजन वितरित करने का भी कार्य कर रही है।


बहुत ही गरीब व असहाय लोगों को घर घर जाकर एक माह की खाद सामग्री वितरित कर रही है। जिसमें अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, आदित्य पोद्दार, सुरेश दिवेदी, चतुभुज मोहन, अतुल त्रिवेदी, विनय प्रकाश मिश्रा विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अच्छे कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों ने एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया की टीम का धन्यवाद दिया।


 


टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र