समिति ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

लखनऊ, रविवार। गोमतीनगर के जन कल्याण समिति की आम सभा में मीडिया कर्मियों व महिला कोरोना योद्धाओं को कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक द्वारा अंग वस्त्र, हैंड सेंट्रलाइजर, मास्क व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


यहां कार्यक्रम भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल विनीत खण्ड 6 गोमतीनगर में आयोजित किया गया जिसमें आने वाले सभी का थर्मल स्कैनिंग किया गया तथा परस्पर दूरी स्थापित करने की शर्त पर कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया यहां पर उपस्थित सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था। 


देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जिलाधिकारी अभिषेक पाठक, नगर आयुक्त डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी, जोनल अधिकारी राजेश सिंह सहित सभी समितियों के पदाधिकारी व सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान महा समिति के द्वारा नगर निगम के सहयोग से पूरे गोमतीनगर का सैनिटाइजेशन कराया गया।


पर्यवरण संरक्षण हेतु बैठक में उपस्थित सभी महानुभाव को एक पौधा भी प्रदान किया गया महासमिति के द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को जनप्रतिनिधियों व नगर निगम से प्राप्त खाद्य सामग्री बिस्किट मास्क ग्लब्स आदि वितरित किए गये। महासमिति के द्वारा अपना वार्षिकोत्सव करोना योद्धाओं को सम्मानित करके मनाने का निर्णय लिया जिसके अंतर्गत गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों स्वच्छता कर्मियों हाँकरो को सम्मानित किया गया इसी कड़ी में आज मीडिया कर्मियों वह महिलाओं को भी सम्मानित कर अपने वार्षिक उत्सव का समापन किया ।


लाॅक डाउन के दौरान विभिन्न शहरों व राज्यों के मजदूरों व नागरिकों को जिलाधिकारी व नगर निगम के सहयोग से उनके गंतव्य स्थान को भेजा गया ई पास बनवा कर प्रदेश व प्रदेश के बाहर भेजने की व्यवस्था की गई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक आशुतोष टंडन विधायक अविनाश त्रिवेदी मंडला आयुक्त जिलाधिकारी व नगर आयुक्त नगर निगम को गोमतीनगर की जन समस्याओं के निवारण हेतु छह सूत्रीय मांग पत्र प्रतिलिपि संलग्न भी प्रेषित किया।


बैठक में धर्मपाल अरोड़ा राकेश त्यागी रूप कुमार शर्मा डॉक्टर पशुपति पांडे जयनारायण मिश्र संजीव कुमार शिव सेवक उपाध्यक्ष आलोक मिश्र राम दयाल मौर्य पीआर पांडे आलोक मिश्र अलोक कुमार गुप्ता अमरनाथ गुप्ता राजेश श्रीवास्तव आरती शुक्ला अर्चना शुक्ला कमल प्रकाश एके राय डॉ आर सी मिश्रा विनोद तिवारी शिवम् अग्रवाल धर्मेन्द्र सोनी जितेंद्र पांडे मनोज निगम अरुण गुप्ता बी पी सिंह राकेश जेटली विक्रम सिंह सहित वार्ड खंड प्रभारी हुआ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे अंत में महा समिति के अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र