दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन

कानपुर नगर। सोमवार 08सितम्बर 2025 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य दक्षिरायण, आश्विन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा (पितृपक्ष की प्रतिपदा) शरद ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील घाटमपुर, कानपुर नगर में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

आज शिविर में निम्नलिखित कार्य संपन्न हुए

  • 77 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया, जिनमें से 59 दिव्यांगजनों को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।15 दिव्यांगजनों को जाँच हेतु रेफर किया गया। 3 दिव्यागजनों के आवेदन निरस्त किए गए।
  • 8 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकृत किया गया।
  • 12 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं 1 दिव्यागजन को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु पंजीकृत किया गया।
  • 13 दिव्यांगजनों के राशन कार्ड के आवेदन भरवाए गए। 
  •  20 दिव्यागजनों के आय /जाति/निवास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किए गए। 
  • आज के शिविर में जे एल रोहतगी अस्पताल, सर्वोदय नगर के सहयोग से 55 दिव्यागजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर, डीसीपी दक्षिण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी घाटमपुर, एसीपी घाटमपुर तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, तहसीलदार घाटमपुर द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की।

टिप्पणियाँ