एक माह का खरमास क्यों?

बुधवार, मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष द्वितीय 2077 प्रमदी नाम संवत्सर। आज से सूर्य देवता धनु राशि पर एक माह के लिए विचरण करेंगे इसलिए आज से खरमास की शुरूआत हो रही है। 

ऐसी मान्यता है कि खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। खरमास एक महीना के लिए होता है। यह 16 दिसंबर 2020 से शुरू होकर 15 जनवरी 2021 में समाप्त होगा।

खारसास तब लगता है जब सूर्य वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश करते हैं। खरमास दान-पुण्य के लिए सर्वश्रेष्ठ समय होता है। इस समय में किए गए दान-पुण्य का अधिक फल प्राप्त होता है। इस मास में गरीबों को अन्नदान, भोजनदान, वस्त्र दान आदि करना चाहिए। खरमास को लेकर मार्कण्डेय पुराण में एक कथा का उल्लेख मिलता है। 

सूर्य देवता के धनु राशि पर विचरण करने के समय तक रहता है खरमास

जिसके अनुसार, एक बार सूर्य देवता अपने सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर ब्रह्मांड की परिक्रमा करने के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें कहीं पर भी रुकने की आज्ञा नहीं थी। यदि इस दौरान वह कहीं रुक जाते, तो पूरा जनजीवन भी ठहर जाता। परिक्रमा शुरू की गई, लेकिन लगातार चलते रहने के कारण उनके रथ में जुते घोड़े थक गए थे और घोड़ों को प्यास लगने लगी।

घोड़ों की उस दयनीय दशा को देखकर सूर्य देव को उनकी चिंता हो आई। इसलिए घोड़ों को आराम देने के लिए वह एक तालाब के किनारे चले गए, ताकि रथ में बंधे घोड़ों को पानी पीने को मिल सके और थोड़ा आराम भी। लेकिन तभी उन्हें यह आभास हुआ कि अगर रथ रुका, तो अनर्थ हो जाएगा, क्योंकि रथ के रुकते ही सारा जनजीवन भी ठहर जाता। उस तालाब के किनारे दो खर यानी गर्दभ भी खड़े थे। जैसे ही सूर्यदेव की नजर उन दो खरों पर पड़ी, उन्होंने अपने घोड़ों को विश्राम करने के लिए वहीं तालाब किनारे छोड़ दिया और घोड़ों की जगह पर खर यानी गर्दभों को अपने रथ में जोड़ दिया, ताकि रथ चलता रहे। लेकिन उनके कारण रथ की गति काफी धीमी हो गई।

फिर भी जैसे-तैसे किसी तरह एक मास का चक्र पूरा हुआ। उधर सूर्य देव के घोड़े भी विश्राम के बाद ऊर्जावान हो चुके थे और पुन: रथ में लग गए। इस तरह हर साल यह क्रम चलता रहता है और हर सौरवर्ष में एक सौर मास ‘खर मास’ कहलाता है। विशेष: खर मास तीर्थ स्थल की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम मास माना गया है। इस महीने में भागवत गीता, श्रीराम पूजा, कथा वाचन, विष्णु और शिव पूजन शुभ माने जाते हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र