नवनीत सहगल ने किया सचिवालय साहित्यिकी-2020 का विमोचन

लखनऊ, मंगलवार 09 फरवरी 2021 माघ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। उ0प्र0 सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका सचिवालय साहित्यिकी-2020 का विमोचन आज लोक भवन में अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल द्वारा किया गया।

पत्रिका का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि शासकीय सेवा में अनवरत व्यस्त रहते हुए सचिवालय सेवा के अधिकारी/कर्मचारीगण अपनी साहित्यिक, दार्शनिक, वैज्ञानिक लेख एवं कहानियां न केवल पाठकों को आनंदित करती हैं, बल्कि सामाजिक चेतना को उजागर भी करती हैं। निश्चित रूप से सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ का यह प्रयास सराहनीय है।

उत्तर प्रदेश सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि यह पत्रिका पिछले 20 वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रही है।

पत्रिका के सम्पादक शिव शंकर द्विवेदी एवं भास्कर पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजपत्रित अधिकारी संघ की कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती नीता चैधरी, विनोद कुमार सिंह, नितिन गुप्ता एवं पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र