फिश फीड प्लांट,हैचरियों की स्थापना आदि को प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 16 परियोजनाओं हेतु 970.06 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

खारे पानी में नये तालाबों का निर्माण, निवेश, वृहद ,मध्यम आर0ए0एस0/बायोफ्लॉक के निर्माण व फिश फीड प्लांट,हैचरियों की स्थापना आदि को प्रोत्साहन मिलेगा

लखनऊ, शनिवार 13 फरवरी 2021 माघ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 16 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 9 करोड़ 70 लाख 06 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि में केन्द्रांश 582.04 लाख रूपये तथा राज्यांश 388.02 लाख रूपये की धनराशि सम्मिलित है।

इस धनराशि का व्यय 16 परियोजनाओं यथा- खारे पानी में नये तालाबों का निर्माण, खारे पानी में नये तालाबों में निवेश, वृहद आर0ए0एस0/बायोफ्लॉक का निर्माण, मध्यम आकार आर0ए0एस0 बायोफ्लॉक का निर्माण, लघु आकार आर0ए0एस0/बायो फ्लॉक का निर्माण, खुले जलक्षेत्रों में केज कल्चर, इंसुलेटेड वाहन, मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, साइकिल विद आइस बॉक्स, थ्री व्हीलर विद आइस बॉक्स, लघु मिलों की स्थापना, मध्यम आकार मिलो की स्थापना, वृहद मिल की स्थापना, फिश फीड प्लांट की स्थापना, फिनफिश हैचरियों की स्थापना तथा मत्स्य कियोस्क की स्थापना में किया जाएगा ।

इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। यह भी कहा गया है कि मोटर वाहनों तथा विशेषीकृत उपकरणों के क्रय हेतु निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए तथा ई-टेंडर/जेम पोर्टल विषयक दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे अंतरण हेतु पी0एफ0एम0एस0/डी0बी0टी0 प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए की जाए।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र