छत्रपति शिवाजी की जयंती पर श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर अर्पित की उन्हें श्रद्धांजलि

लखनऊ, शुक्रवार 19 फरवरी 2021 माघ मास शुक्ल पक्ष अष्टमी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर, धर्मरक्षक, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने वाले, हृदय सम्राट व पराक्रमी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।

  उन्होंने कहा कि वह महानायक और महान रणनीतिकार थे। मुगल साम्राज्य से उन्होंने संघर्ष किया। योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन दिया। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया। शिवाजी को एक कुशल और प्रबुद्ध सम्राट माना जाता है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र