राहुल सांकृत्यायन की जयंती समारोह

 

महापंडित राहुल सांकृत्यायन की ऑनलाइन जयंती समारोह संपन्न 

मुंबई, शनिवार 10 अप्रैल 2021 चैत्र मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। केंद्रीय राजभाषा हिंदी विकास परिषद और महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन तथा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ भगवान तिवारी के मार्गदर्शन में महामानव महापंडित राहुल सांकृत्यायन के 128 वीं जन्म जयंती मनाई गई।

इस जयंती के उपलक्ष में महापंडित राहुल सांकृत्यायन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर 10 अप्रैल 2021 शनिवार के दिन अपराहन 4:00 बजे से 6;00बजे तक जूम ऐप के माध्यम से वर्चुअल परिचर्चा का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दुबे ने की। अतिथि के रूप समाज सेवी आशुतोष शुक्ला, कानून विद् यू एन श्रीवास्तव, डॉ. सुहासिनी बाजपेई उपस्थिती रहीं।

 वक्ताओं के रूप में सहा.प्रो. शशिकला पटेल डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. शालिनी मिश्रा, सिंधवासनी तिवारी, इंदिरा पांडे, प्राचार्य सरयू प्रसाद पांडे, पंडित राम व्यास उपाध्याय, डॉ .रीना राय ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय मंच संचालक डॉ.अमर बहादुर पटेल ने किया।उनके संचालन में सभी को सुखद आभास हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं पत्रकार प्रभा शंकर शुक्ला ने किया था। चंद्रवीर यादव ने सभी का आभार माना।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र