प्रदेश में 305 बाढ़ शरणालय तथा 382 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी

  • विगत 24 घंटे में 2200 फूड पैकेट वितरित किये गये
  • अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं
  • प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 05 अब तक कुल 42 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं
  • विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2492 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 27,276 है- रणवीर प्रसाद

लखनऊ, शुक्रवार 25जून 2021 (सूवि) आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। 

गत 24 घंटे में प्रदेश में 6.7 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 4.4 मि0मी0 के सापेक्ष 152 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 143.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 63.1 के सापेक्ष 228 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 40 टीमें तैनाती की गयी है, 83 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 109 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 2200 फूड पैकेट वितरित किये गये। अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 305 बाढ़ शरणालय तथा 382 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 05 अब तक कुल 42 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2492 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 27,276 है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र