पूर्व छात्र सम्मानित किए गए

कानपुर, रविवार 27जून 2021 (सूवि) अषाढ़ मास कृष्ण पक्ष तृतीया वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज डी पी एस इण्टर कॉलेज नवाबगंज के सभागार में वी एस एस डी कॉलेज एवं डी पी एस कॉलेज की पूर्व छात्र परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। 

इस आयोजन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मन्त्री श्रीमती नीलिमा कटियार एवं विशिष्ट अतिथि विधानपरिषद सदस्य अरुण पाठक ने रमेश वर्मा सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ.प्र. एवं डॉ मनोज अवस्थी सदस्य कार्यकारी परिषद हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ के.के.तिवारी पूर्व प्राचार्य वी एस एस डी कॉलेज व संचालन नन्द किशोर मिश्र प्रधानाचार्य डी पी एस नगर निगम इण्टर कॉलेज ने किया। पूर्व छात्र परिषद के आशुतोष अवस्थी(एड) ने सभी अतिथियों, गुरूजनों, पूर्व पदाधिकारियों, साथियों एवं अनुजों को सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में प्रमुख रुप से सुबोध पाण्डेय, योगेन्द्र सेंगर, सुरेन्द्र मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, आनन्द पाण्डेय, आदित्य सिंह, सोनू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र