अब तक कुल 04 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोजें लगाने वाला उत्तर प्रदेश देश में पहला राज्य बना

  1. कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
  2. प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,00,361 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है
  3. अब तक 3,35,23,481 प्रथम तथा 64,12,237 लोगों को दूसरी डोज दी गयी
  4. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
  5. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें- अमित मोहन प्रसा

लखनऊ, शनिवार 17जुलाई 2021 (सूवि) अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष अष्टमी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,63,450 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,21,16,707 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के केवल 81 नये मामले आये हैं। सर्विलांस, टेस्टिंग तथा उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया गया, जिसके फलस्वरूप ढ़ाई माह में लगातार सक्रिय मामलों में गिरावट आ रही है। प्रदेश में कोरोना के कुल 1310 एक्टिव मामले में से 1114 लोग होम आइसोलेशन में है।

प्रदेश में विगत 24 घंटे में 106 लोग तथा अब तक कुल 16,83,797 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,60,589 घरों के 17,23,84,556 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,00,361 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। अब तक 3,35,23,481 प्रथम तथा 64,12,237 लोगों को दूसरी डोज दी गयी। अब तक कुल 04 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोजें लगाने वाला उत्तर प्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन-18001805145 पर सम्पर्क करे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र