प्रदेश में 3,67,18,096 वैक्सीन की पहली डोज तथा 71,04,105 दूसरी डोज दी जा चुकी है

  1. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है
  2. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले आये हैं
  3. गत एक दिन में कुल 2,55,147 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें 01 लाख 34 हजार से अधिक जांचे आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई है
  4. सैम्पलों की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जा रही है
  5. अब तक 6,37,99,832 सैम्पल की जांच की गई है
  6. कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
  7. कल टीकाकरण में बेंचमार्क स्थापित किया गया, कल प्रदेश में 10,06,068 वैक्सीन की डोज दी गई है
  8. अब तक प्रदेश में कुल 4,38,22,201 डोजें लगायी गयी हैैं
  9. सभी लोग अपना टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य लें - अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ, शनिवार 24जुलाई 2021 (सूवि) अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। 

गत एक दिन में कुल 2,55,147 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें 01 लाख 34 हजार से अधिक जांचे आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई हैं। सैम्पलों की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जा रही है। अब तक 6,37,99,832 सैम्पल की जांच की गई है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 99 लोग तथा अब तक 16,84,471 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 932 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दैनिक संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत के आस-पास है तथा अब तक संक्रमण दर 2.68 प्रतिशत है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल टीकाकरण में बेंचमार्क स्थापित किया गया, कल प्रदेश में 10,06,068 वैक्सीन की डोज दी गई है। प्रदेश में 3,67,18,096 वैक्सीन की पहली डोज तथा 71,04,105 दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 4,38,22,201 डोजें लगायी गयी हैैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण के साथ-साथ प्रत्येक शनिवार को बच्चों का पोलियो बी0सी0सी0 आदि का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करे। सभी लोग अपना टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य लें।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र