जीत के लिए मतदाता सूची संवर्धन में पूर्ण मनोयोग से जुटे

  1. चुनाव से पहले मतदाता सूची संवर्धन का कार्य 
  2. क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दिए चुनाव में जीत के मंत्र 
  3. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं 
  4. मुख्यमंत्री की निष्ठावान छवि, समर्पित कार्यकर्ता और कल्याणकारी नीतियों से होगी भाजपा की जीत- डॉ वीना पटेल

कानपुर, गुरुवार 22जुलाई 2021 अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज दक्षिण जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल की अध्यक्षता में संपन्नन हुई जिसमें पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों से आवाहन किया गया कि वे अपने पूरे मनोयोग से मतदाता सूची संवर्धन के कार्य को पूर्ण करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित जीत के लिए चुनावी मंत्र दिये।

बैठक में जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त भाजपा संगठन के प्रदेश, क्षेत्र, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया।

श्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा कर उन्हें भाजपा से जोड़ने को कहा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लाभान्वित जनता के भारी समर्थन के कारण ही पंचायत चुनाव में जीत मिली है। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने व गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ भी हर पात्र लाभार्थी को दिलाने में मदद करने को कहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही मोर्चा, प्रकोष्ठों में स्थान मिलेगा।

जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सत्यनिष्ठा, मजबूत बूथ संगठन, कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

समापन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव निकट है। इसलिए हमें चुनाव की तैयारियों के लिए पूरी तरह कमर कस लेनी चाहिए। कार्यकर्ता मतदाता सूची संवर्धन के महत्वपूर्ण काम में अभी से जुट जाएं।

कार्यक्रम का संचालन जिले के वाकपटु प्रबोध मिश्रा ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुसार बैठक में प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक महेश त्रिवेदी, रंजना शुक्ला, अरविंद वर्मा, संजय कटियार , शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव, रीता शास्त्री, राधेश्याम पांडे, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ला, मनीष त्रिपाठी आदि रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र