ऊर्जा मंत्री ने मथुरा के विकास कार्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया

मथुरा शहर के विकास कार्यों से संबंधित सड़क, पेयजल, सीवर की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण किया जाए- श्रीकांत शर्मा

लखनऊ, शुक्रवार 23जुलाई 2021 (सूवि) अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा शहर का पूर्ण विकास हो, लोगों के लिए आरामदायक शहर के रूप में विकसित हो,

लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए मथुरा शहर के विकास कार्यों से संबंधित सड़क, पेयजल, सीवर आदि की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं समय से पूर्ण किया जाए।

ऊर्जा मंत्री आज मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में मथुरा शहर में सुव्यवस्थित एवं लंबे समय तक की जरूरतों के हिसाब से चल रही 50 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा को चल रहे विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए तथा कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए मण्डलायुक्त को इसकी नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में मसानी एसटीपी का भी आज निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के शुद्धिकरण की दिशा में 30 एमएलडी क्षमता का यह नया प्लांट 09 पंपिंग स्टेशन और अन्य प्लांट के अपग्रेडेशन से मथुरा शहर में 793 एमएलडी शोधन की क्षमता होगी। इस दौरान उन्होंने मथुरा जनपद के जिलाधिकारी को सभी कार्य 31 अक्टूबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र