जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं

  1. बर्रा और श्याम मण्डल कार्यसमिति की बैठक
  2. सितम्बर से शुरू हो रहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान 
  3. जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं 

कानपुर, गुरुवार 29जुलाई 2021 श्रावण मास कृष्ण पक्ष षष्ठी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता निर्माण की पाठशाला है। कार्यकर्ता पार्टी की पूँजी हैं। कार्यकर्ता का निर्माण व विकास बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता 1 सितम्बर से शुरू हो रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में घर- घर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता बना कर एवं सरकार की लोक कल्याण कारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता के साथ जन सहभागिता कर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं और जनता को पार्टी से जोड़ें। 

पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल,शक्ति केन्द्र प्रमुख के अलावा सभी जनप्रतिनिधियों जैसे सांसद, विधायक, पार्षद, आदि को पन्ना प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी।

ये बातें गुरुवार को बर्रा और श्याम मण्डल कार्यसमिति की बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी व जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कही।

प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल की उपस्थिति में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।

विजय बहादुर ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने और उनके मददगार बनने को कहा। प्रधानमंत्री अन्न योजना के अंतर्गत राशन केंद्रों पर लोगों को मुफ्त राशन बटवाने में मदद करें।

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला योजना पुनः प्रारंभ हो रही है कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनको योजना का लाभ दिलाने में मदद करने के निर्देश दिये।

कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं से कनेक्ट हों। भाजपा सरकार ने इतने कम समय में ही जितने काम कर दिखाये उतना काम पूर्व की सरकारों में नहीं हुआ। श्री पाठक ने कार्यकर्ताओं को आम जनमानस से संवाद व संपर्क बढ़ाने को कहा।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्ठावान छवि, मजबूत बूथ संगठन, कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।

मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी अनुसार इस कार्यक्रम में प्रमुखता से सुनील साहू, अनिल दीक्षित, संजय पासवान, महेन्द्र चौहान, आलोक वर्मा, बिट्टू परिहार, अमित मिश्रा, सन्दीप त्रिपाठी, कैलाश शुक्ला, पुष्पा तिवारी, रवि सतीजा, राजन सक्सेना, मधू तिवारी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र