विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 27625 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 614087 है - रणवीर प्रसाद

  1. विगत 24 घंटे में 3850 लंच पैकेट सहित अब तक कुल 344925 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं
  2. प्रदेश में 1089 बाढ़ शरणालय तथा 1293 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है
  3. प्रदेश में अब तक कुल 1037 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं

लखनऊ, शनिवार 28अगस्त 2021 (सूवि) भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष षष्ठी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर।  उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं। गत 24 घंटे में प्रदेश में 1.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 6.7 मि0मी0 के सापेक्ष 19 प्रतिशत है।

इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 563 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 602.9 मि0मी0 के सापेक्ष 93 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राप्ती-बलरामपुर, गोरखपुर बूढ़ी, राप्ती सिद्धार्थनगर, कुनहरा-सिद्धार्थनगर तथा रोहिन महाराजगंज में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। 

वर्तमान में प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित सूचित किये गये हैं। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित कुल 41 जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है, 4196 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 912 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 35187 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 5047 सहित अब तक कुल 72562 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। विगत 24 घंटे में 3850 लंच पैकेट सहित अब तक कुल 344925 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1089 बाढ़ शरणालय तथा 1293 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1037 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 27625 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 614087 है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र