कौशाम्बी पर्यटन स्थल को प्रयागराज एयरपोर्ट से जोड़ने...

  • कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने के कार्य हेतु रू0 08 अरब 08 करोड़ 93 लाख 32 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की गयी प्रदान

लखनऊ, शुक्रवार 6अगस्त 2021 (सूवि) श्रावण मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने के कार्य (लम्बाई 42.06 किमी0) हेतु रू0 08 अरब 08 करोड़ 93 लाख 32 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान कर दी गयी है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्य की लागत के सापेक्ष रू0 20 करोड़ की धनराशि आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। साथ ही निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त-पुस्तिाक के सुसंगत प्राविधानों तथा समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप किया जायेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इस कार्य में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र