जिलाधिकारी ने परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली
कानपुर, शुक्रवार 24सितम्बर 2021 (सूवि) आश्विन मास शुक्ल पक्ष तृतीया तदुपरि चतुर्थी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर।
जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा जिला चिकित्सालय (उर्सला) ने ड़ेंगू वार्ड का औचक निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यहां उपस्थित चिकित्सको से ड़ेंगू बीमारी से भर्ती मरीजों की संख्या के विषय मे जानकारी की तो उपस्थित चिकित्सक ने बताया की ड़ेंगू के 3 मरीज व बुखार से 8 मरीज अलग अगल वार्डो में भर्ती है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों का बेहतर इलाज हो तथा उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए , इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों की स्थिति की लगातार मॉनेटरिंग हो और सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों के परिजनों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उपचार एवं अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की । 
उन्होंने उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर को लगातार वार्डो का निरीक्षण करते हुए सभी मरीजों की स्थिति की मॉनेटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिजन से जानकारी करते हुए पूछा कि अस्पताल से आपको खाना मिलता है कि नही इस पर उनके द्वारा बताया गया कि खाना मिलता है किंतु वे अपने घर से खाना लाते है। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्थिति में सभी मरीजों का गुणवत्तापूर्ण इलाज हो।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक व उर्सला के ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर डॉ0 महेन्द्र कुमार ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र