कानपुर, शनिवार 16अक्टूबर 2021 (सूवि) आश्विन मास शुक्ल पक्ष एकादशी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। जनपद में पिछले 6 वर्षों से कार्य कर रही संरक्षण नामक संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में संरक्षण परिवार की प्रमुख श्रीमती अन्नू गोयल ने गांधीनगर स्थित हस्तशिल्प वस्तुओं की बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया।
लॉकडाउन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें राखी बनाना, चॉकलेट बनाना, केक बनाना, पुरानी बेकार चीजों से सजावटी सामान बनाना आदि कार्य सिखाया गया।
पिछले लगभग 2 वर्षों में जगह-जगह हस्तनिर्मित और हस्तशिल्प सामानों की बिक्री हेतु स्टाल लगाए गए जिसमें मीडिया का, सामाजिक संगठनों का, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भरपूर सहयोग मिला। महिलाएं धीरे-धीरे आत्म निर्भरता की ओर बढ़ती गई तथा आज लगभग 35 महिलाएं आत्मनिर्भर हैं जो समय-समय पर अपने सामानों के बेकरी स्टॉल लगाती हैं। सबके सहयोग से धन उपार्जन करते हैं।
इस अवसर पर अन्नू गोयल ने बताया कि आगामी 17 व 18 अक्टूबर को दैनिक जागरण परिवार की ओर से संगिनी के बैनर तले लगने वाले मिनी हाट में भी संरक्षण परिवार के लगभग 9 बिक्री स्टॉल लगे हैं जिसमें महिलाएं अपने हस्त निर्मित वस्तुओं का विक्रय करेंगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का संरक्षण परिवार की सदस्य सपना मुखर्जी ने आभार व्यक्त किया।
addComments
एक टिप्पणी भेजें