चुनी गयीं मध्यप्रदेश की महिला राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार के लिए

  • मध्यप्रदेश की महिला शिल्पकार को राष्ट्रीय पुरस्कार मेरिट वर्ष 2018
  • केन्द्रीय बस्त्र मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय श्रेणी के पुरस्कारों की सूची जारी

भोपाल, सोमवार 18अक्टूबर 2021 आश्विन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें मध्यप्रदेश की लोकप्रिय कला बाघ प्रिन्ट की महिला शिल्पकार श्रीमती रशीदा बी अब्दुल कादर खत्री का राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार वर्ष 2018 के लिए चयन किया गया है। 

शिल्पकार श्रीमती रशीदा बी खत्री को यह पुरस्कार चादर पर बाघ प्रिन्ट की बारीक कारीगरी के लिए प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बाघ प्रिंटिंग में प्राकृतिक रंगो का इस्तेमाल कर आकर्षक लुक प्रदान किया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती रशीदा बी खत्री को मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम बाग में की जाने वाली बाग प्रिन्ट ठप्पा छपाई कला में महारत हासिल है। इससे पूर्व भी इन्हे वर्ष-2012 एवं 2014 में दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

ज्ञात रहे कि श्रीमती रशीदा बी खत्री बाग प्रिन्ट के लिए दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित की गई एकमात्र महिला शिल्पकार है। श्रीमती रशीदा बी खत्री बाग प्रिन्ट के लिए दुनिया भर में जाने-माने वाले मशहूर मास्टर शिल्पकार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय यूनेस्को पुरस्कार विजेता स्व. अब्दुल कादर खत्री की पत्नी है। वर्ष-2019 में इनके पति के निधन के बाद इन्होने अपने पुत्र आरीफ, मोहम्मद, हामीद एवं मो. अली के साथ मिलकर बाग प्रिन्ट शिल्प को बढ़ावा देने का जिम्मा उठाया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र