जन्म जयंती पर अटल जी को देश ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर, शनिवार 25दिसम्बर 2021 पौष मास कृष्ण पक्ष षष्ठी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज देश भर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती जगह जगह मनाई गई। 

कानपुर दक्षिण में क्षेत्रीय कार्यालय जिला व मंडलों में सुशासन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

निराला नगर मंडल में अखिलेश अवस्थी की अगवाई में वाजपेई जी की फोटो पर माल्यार्पण करने के बाद मिठाई का वितरण किया गया। वार्ड नंबर 50 में पार्षद गुड्डू अवस्थी के साथ कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस में मनाया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी।

इसी क्रम में जूही लाल कॉलोनी अंबेडकर नगर में जूही मंडल किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय राजनीतिक के युगपुरुष प्रखर वक्ता श्रधेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जूही मंडल किसान मोर्चा डॉक्टर समरदीप पांडे द्वारा किया गया है जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख हर वर्ग के लोग उपस्थित रहे व किसान मोर्चा के जूही मंडल के मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत, मंडल उपाध्यक्ष डॉ समरदीप पांडे, मंडल मंत्री सुशांत सील, मंडल महामंत्री बंटी अग्रवाल, निराला नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष अमित बाजपेई, अल्पसंख्यक मोर्चा के शाहिद अली, निराला नगर मंडल के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश रावत, किसान मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पंडित प्रमोद शास्त्री, आर एस एस के एसएन पांडे, ललित किशोर शुक्ला, सेक्टर अध्यक्ष पंकज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र