जनता की इच्छा जानने के लिए भाजपा लगाएगी आकांक्षा पेटी

  • जनरल रावत को नमन कर दी पुष्पांजलि
  • चुनावी घोषणा पत्र के लिए वोटरों के सुझाव लेगी भाजपा
  • भारतीय जनता पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी           

कानपुर, गुरुवार 09दिसम्बर 2021 (प्रतिनिधि) मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष षष्ठी हेमंत ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सीडीएस जनरल विपिन सिंह रावत को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा।

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए भाजपा दक्षिण जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं कानपुर महानगर जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक ली।

उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को चुनाव तक कमर कस के तैयार रहने को कहा। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिसंबर से भाजपा प्रत्येक शक्तिकेंद्रों पर आकांक्षा पेटी लगाकर आम जनमानस की राय जानेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से चुनाव तक प्रमुख मुद्दों के संकलन, चुनाव में भाजपा के दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी कार्यकर्ताओं, चुनावी बैठकों व रैली, संगठन की नियमित बैठको एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की व्यवस्था, बाहर से आने वाले अतिथियों का स्वागत, उनके आवास, भोजन एवं परिवहन की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। 

श्री पाठक ने मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी लाभकारी योजनाएं हमारे मतदाताओं तक पहुंची हैं। और अभियान बनाकर उनका प्रचार प्रसार लगातार किया जाए।

श्री पाठक ने कहा कि महिला एवं पुरुष सभी लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे उनके अनुभव भी पूछे जाएं। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिक, प्रबुद्ध वर्ग, छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उनको पार्टी की रीति नीति की जानकारी देकर पार्टी से जोड़ें। भाजपा आकांक्षा पेटी के माध्यम से आगामी चुनाव के घोषणा पत्र में सभी वर्गों के लोगों से उनके सुझावों को लेकर घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी के अनुसार बैठक में प्रमुखता से शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव, प्रबोध मिश्रा, अरविंद वर्मा, संजय कटियार, ज्ञानू मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह चौहान, अनुराग शुक्ला, शिव पूजन सविता आदि रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र