निषाद राज गुह की प्रतिमा का अनावरण

कानपुर, गुरुवार 06जनवरी 2022 (सूत्र) पौष मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज निषाद राज गुह की भव्य प्रतिमा का अनावरण विधिवत हवन-पूजन के बाद निषाद पार्क, गंगा बैराज, कानपुर में किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री नीलिमा कटियार एवं सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निषाद राज गुह को उनके गौरवशाली अतीत के साथ जीवन्त किया जिससे निषाद समाज का भी गौरव बढ़ा है।

आज के इस कार्यक्रम में मौसम अत्यधिक खराब होने के बाद भी हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ महेन्द्र सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश एवं स्वतंत्र देव सिंह ने वर्चुअल उदबोधन द्वारा कार्यकर्ताओं एवं रमेश वर्मा सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग व महामंत्री एकलव्य जनकल्याण समिति को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से  देवेन्द्र सिंह भोले सांसद, नीलिमा कटियार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विकास सिंह भोले, दिनेश अवस्थी, एडवोकेट आशुतोष अवस्थी, अशोक निषाद, अनिल दीक्षित, उमेश निगम, सुखलाल निषाद, एडवोकेट ब्रज नारायण, आकाश वर्मा, तुषार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र