चार मार्च से फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

  1. 63 वर्गा के आयोजित होगी प्रतियोगिता
  2. प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का पंजीकरण 17 फरवरी 2022 तक राजकीय उद्यान आलमबाग लखनऊ में होगा।
  3. आगामी 04.05 व 06 मार्च 2022 को राजभवन परिसर में आयोजित होगी प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी।

लखनऊ, गुरुवार 10फरवरी 2022 (सूवि) मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष नवमी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तर प्रदेश आर0के0 तोमर ने बताया कि राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 04, 05 व 06 मार्च, 2022 को किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में प्रदेश में स्थित व्यक्तिगत बंगलों के उद्यान, ग्रहवाटिकाओं, कार्यालयों, शिक्षा संस्थाओं तथा पब्लिक पार्क आदि के उद्यान एवं प्रचीन/ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों के 63 वर्गों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का पंजीकरण दिनांक 17.02.2022 सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय- अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलामबाग, लखनऊ में होगा, जिन प्रतियोगियों द्वारा पूर्व में पंजीकरण करा लिया गया है, उन्हें पुनः पंजीकरण करानें की आवश्यकता नहीं होगी।

श्री तोमर ने बताया कि पंजीकृत उद्यानों तथा ग्रहवाटिकाओं के विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता की जजिंग दिनांक 19 व 20 फरवरी को निर्णायक टोलियों द्वारा की जायेगी। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय-अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ से (फोन नं0 0522-2975506) पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
जन्मोत्सव श्रीरामलला के गर्भगृह मंदिर में होगा
चित्र
खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा
चित्र
जनपद उन्नाव में अजनैन-मोहान रोड पर लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या-23 पर 2 लेन आर0ओ0बी0 के निर्माण हेतु 41 करोड़ 67 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत
चित्र
जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर निगम लखनऊ के विभिन्न वार्ड/क्षेत्रों का किया निरीक्षण
चित्र
परिवहन मंत्री ने कोहरे के दृष्टिगत सुरक्षित यात्रा हेतु निगम के अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्र