समस्त अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें - जिलाधिकारी

  1. यदि किसी भी कर्मचारी/ अधिकारी द्वारा किसी प्रकार से भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी की जवाबदेही और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
  2. शासन की मंशा के अनुसार पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी से अधिकारी /कर्मचारी अपने पदेन दायित्वों का निर्वाहन सुनिश्चित करें।
  3. अविवादित वरासत को समय अंतर्गत दर्ज न करने की शिकायत प्राप्त होने पर तहसील बिल्हौर अंतर्गत क्षेत्र सुभानपुर के लेखपाल सुधांंशु को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
  4. समस्त संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  5. जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने तहसील बिल्हौर अंतर्गत सुभानपुर क्षेत्र के लेखपाल सुधांंशु को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कानपुर, रविवार 27मार्च 2022 (सूवि) चैत्र मास कृष्ण पक्ष दशमी बसंत ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। जनता दर्शन में मंजू सक्सेना निवासी मुरादनगर तहसील बिल्हौर द्वारा जिलाधिकारी कानपुर नगर को यह शिकायत की गई। 

शिकायत में कहा गया कि उनकी सास की मृत्यु के उपरांत कई बार लेखपाल के चक्कर लगाने के बावजूद उनके द्वारा अविवादित वरासत में उनका नाम दर्ज नही किया गया। जबकि अविवादित वरासत में तत्काल उनका नाम दर्ज कराना चाहिए था। जिसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी बिल्हौर द्वारा जांच करायी। जांच में लेखपाल की लापरवाही सामने आयी जिसके दृष्टिगत उपजिलाधिकारी बिल्हौर द्वारा लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र