झील के चारो ओर पंचवटी के पौधे का रोपण

  • सेबसी झील के चारो ओर रहेगी हरियाली, झील के चारो तरफ पंचवटी बनाई जायेगी जिसमें फलदार एवं छाव वाले पीपल, बरगद,जामुल, बेल, अशोक आदि के लगाए जायंगे।
  • तकनीकी सहायता हेतु अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता निचली गंगा के अधिकारी करेंगे जांच ।
  • सैबसी झील की गहराई सही तरीके से कराई जाए।

कानपुर, बुधवार 13अप्रैल 2022 (सूवि) चैत्र मास शुक्ल पक्ष द्वादशी बसंत ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार द्वारा आज विकास खंड सरसौल में जिला पंचायत द्वारा विकसित की जा रही सैबसी झील का औचक निरीक्षण किया गया। 

मौके पर कार्य चल रहा था। निरीक्षण के समय अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा बताया गया कि यह काफी बड़ी झील है इसके एक भाग को जिला पंचायत द्वारा विकसित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि झील के दूसरे भाग को ग्राम पचायत से मनरेगा में खुदाई का कार्य कराया जाए। झील के चारो ओर पंचवटी के पौधे यथा बरगद, पीपल, जामुन आदि के पेड़ लगवाए जाएं। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता निचली गंगा नहर मौके पर जा कर अपने तकनीकी दृष्टिकोण से review कर लें। 

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि वह अभियंता के माध्यम से एस एस सी झील के छायाचित्र एवं नक्शा काट कर प्रस्तुत करें।

सैबसी झील की गहराई सही तरीके से कराई जाए।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र