कानपुर, शनिवार 02अप्रैल 2022 (सूवि) चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा बसंत ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन के उपलक्ष्य पर किदवई नगर से गीता संदेश शोभायात्रा निकाली गई।
गीता संदेश यात्रा किदवई नगर से बारादेवी होते हुए गोविंद नगर स्थित जागेश्वर अस्पताल पर पहुंची जहां पार्षद नवीन पंडित द्वारा संदेश शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
जनता जनार्दन का भारी जनसमूह संदेश शोभायात्रा के साथ रास्तों से होता हुआ निकला जिस पर वहां के स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जय घोष के जयकारा से गूंज उठा शोभा यात्रा का पथ। इस यात्रा में मुख्य रूप से पार्षद नवीन पंडित के साथ जसपाल भगत, डाक्टर समरदीप पांडेय, बहन नीतू सेंगर, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाशवीर आर्य, सुरेंद्र गेरा, सुशांत सील, अवध बिहारी, धीरज त्रिपाठी सहित किसान मोर्चा के लोग व क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
addComments
एक टिप्पणी भेजें