सभी विभाग अवरोही क्रम के बकायेदारो की सूची तैयार करें- जिलाधिकारी

  1. 10 सबसे बड़े बकायेदारों पर एसडीएम खुद वसूली में तेजी लाए।
  2. आरटीओ एवं खनन अधिकारी संयुक्त रूप से ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
  3. स्टाम्प चोरी करने वालो को नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
  4. अभियान चलाकर अविवादित वरासत के मामलों को सभी तहसीलों में दर्ज कराया जाए यदि एक भी मामला वरासत का बिना दर्ज किए मिलता है तो  सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
  5. सभी विभाग अपने कार्यालयों व अपनी भूमि के विषय मे यह अवश्य सुनिश्चित करे कि उनकी भूमि पर कोई कब्जा तो नहीं है। यदि कब्जा है तो तत्काल उसको खाली कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं
  6. वाणिज्य कर विभाग ऐसे  ट्रांसपोर्ट के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही करें जिनके द्वारा लगातार कर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

कानपुर, गुरुवार 07अप्रैल 2022 (सूवि) चैत्र मास शुक्ल पक्ष षष्ठी बसंत ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने समस्त विभागों के अधिकारियों को दिए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी यह सुनिश्चित कराएं की लेखपाल/ग्राम विकास अधिकारी/पंचायत सचिव दैनिक पंजिका बनाते हुए उनके द्वारा की जाने वाली प्रतिदिन की गतिविधि/भ्रमण/निरीक्षण तथा उनके द्वारा निस्तारित की जाने वाली समस्याओं का अंकन अपनी दैनिक पंजिका में अवश्य अंकित करें। इस पंजिका का अधोहस्ताक्षरी द्वारा रैंडम अवलोकन किया जाएगा। 

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र