चुनाव हुआ सम्पन्न- ‘‘सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन’’ का

  • चुनाव जीत कर बने कमलेश कुमार वर्मा ग्रामोद्योग अधिकारी अध्यक्ष
  • डी0एस0 पाण्डेय उपाध्यक्ष एवं राजेन्द्र कुमार कश्यप महामंत्री के पद पर हुए निर्वाचित

लखनऊ, सोमवार 16मई 2022 (सूवि) वैशाख मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा ग्रीष्म ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। ‘‘सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन’’ का चुनाव खादी बोर्ड के मुख्यालय पर सम्पन्न हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी अब्दुल मुहीत खान द्वारा अध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा ग्रामोद्योग अधिकारी, उपाध्यक्ष डी0एस0 पाण्डेय एवं राजेन्द्र कुमार कश्यप महामंत्री, पी0सी0 श्रीवास्तव, मंत्री प्रतिभाष श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी, संगठन मंत्री श्रीसुघर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सुश्री अंकिता सिंह सहायक विकास अधिकारी एवं प्रचार मंत्री अमित त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य कमलाकान्त यादव कताई संगठक, संदीप शाक्य प्रधान सहायक, बालकृष्ण त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी, अभिषेक अग्निहोत्री वरिष्ठ सहायक, रामानन्द वर्मा, कताई पर्यवेक्षक, राज कुमार, औद्योगिक सहकारी निरीक्षक एवं श्रीमती पारुल श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक को विजयी घोषित किया गया।

महामंत्री पद के लिए पी0सी0 श्रीवास्तव एवं हरिगेंद मौर्य के बीच में नजदीकी संघर्ष रहा, जिसमें पी0सी0 श्रीवास्तव 99 मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार संगठन मंत्री के पद पर मो0 परवेज खान एवं सुघर सिंह यादव के बीच भी प्रतिस्पर्धा रही जिसमें सुघर सिंह यादव 76 मतों से विजयी रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र