केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के शशिकान्त दीक्षित बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कानपुर, रविवार 22मई 2022 जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष सप्तमी ग्रीष्म ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। आज पूर्व छात्र परिषद द्वारा सरयू नारायण बाल विद्यालय इण्टर कॉलेज आजाद नगर में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष (केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक संघ) शशिकान्त दीक्षित का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। 

स्वागत समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को विभिन्न उपहार अंग वस्त्र, माला, पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह, गणेश प्रतिमा भेंट किये गये।

अध्यक्ष शशिकान्त दीक्षित ने कहा कि वे अपने दो वर्षों के कार्यकाल में केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों के हितार्थ अपना सम्पूर्ण योगदान देंगे जिससे समस्त पूर्व छात्र परिषद परिवार अपने को गौरवान्वित होने की अनुभूति करेगा।

सम्मान समारोह में प्रमुख रुप से अरुण प्रकाश अग्निहोत्री, विष्णु प्रसाद शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय, डॉ अनिल मिश्र, विजय अग्निहोत्री, गोपाल खन्ना, अरुण बाजपेयी, प्रदीप मिश्र, अनिल दीक्षित, अनिल अवस्थी, आनन्द किशोर मिश्र, एड.संजय सिंह, सुबोध पाण्डेय, योगेन्द्र सेंगर, एड.सुरेन्द्र मिश्र, एड.आशुतोष अवस्थी, एड.प्रहलाद दीक्षित, एड.आनन्द पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र