चौसठ वर्ष पूर्ण होने पर रामानंद आश्रम में जन्म दिवस की धूम

कानपुर, बुधवार 11मई 2022 वैशाख मास शुक्ल पक्ष दसमी ग्रीष्म ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। आज अद्वैतविज्ञानमठ दण्डी-आश्रम आजाद नगर कानपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर प्रातः यज्ञ कर्म संपादित किया तथा सायंकालीन बालकृष्ण के बाल चरित्रों का मार्मिक वर्णन किया गया।

चल रहे इस अनुष्ठान में आज भगवान श्रीकृष्ण की छठी बड़ी धूमधाम से मनायी गयी साथ ही यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के संयोजक रामानंद आश्रम के जन्म दिवस को भी मनाया गया।

रामानंद आश्रम का यह जन्म दिवस चौसठ वर्ष पूर्ण होने पर तथा पैसठवे वर्ष के प्रवेश पर अद्वैत विज्ञान मठ समिति के अध्यक्ष तथा बाल विद्यालय शिक्षण संस्थान के प्रबंधक स्वयं प्रकाश अग्निहोत्री, कार्यक्रम के व्यवस्थापक अविरल अग्निहोत्री, आश्रम प्रभारी उदितानंद जी, भवानन्द ब्रह्मचारी, दण्डी स्वामी प्रकाशाश्रम कथा व्यास डाॅ0 मनोज शुक्ल, अन्यान्य उपस्थित महानुभावों द्वारा जन्मदिवस को उत्तम विधि से मनाया गया जो आने वाले भविष्य में स्मृति से परिपूर्ण होगा।

धार्मिक अनुष्ठान के आज के समापन कार्यक्रम में तत्पश्चात रामानंद द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र