गोल चौराहा से रामादेवी तक एलिवेटेड मार्ग के स्थान पर 6 लाइन

कानपुर, सोमवार 25जुलाई 2022 (सूवि) श्रावण मास कृष्ण पक्ष द्वादशी, वर्षा ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। जनपद कानपुर नगर में रा0मा0सं0-91 किमी0 421.350 (गोल चौराहा) से किमी0 432.200 (रामादेवी) तक एलिवेटेड मार्ग बनाये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, कानपुर द्वारा प्रेषित किया गया था, जिसे सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के वार्षिक कार्य योजना 2021-22 में सम्मिलित किया गया था तथा डी0पी0आर0 बनाने हेतु निविदा भी आमंत्रित की गई थी।

परंतु एलिवेटेड कॉरीडोर को सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्य योजना में सम्मिलित न करते हुये इसके स्थान पर 6 लेन का प्राविधान किया गया है।

जिलाधिकारी, कानपुर नगर द्वारा उक्त परियोजना को सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय वर्ष 2022-23 के कार्ययोजना में सम्मिलित करने के संबंध में पुर्नविचार हेतु लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है तथा इसकी प्रति सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी, लखनऊ को भी की गयी है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र