जारी होगी कल विधान परिषद की रिक्त सीटों पर अधिसूचना

  • विधान परिषद सदस्य की रिक्त हुयी 02 सीटों हेतु 25 जुलाई को जारी होगी 
  • अधिसूचना, 11 अगस्त को होगा मतदान

लखनऊ, रविवार 24जुलाई 2022 (सूवि) श्रावण मास कृष्ण पक्ष एकादशी, वर्षा ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 02 सदस्य श्री अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, का 20 फरवरी 2022 को निधन हो जाने तथा श्री ठाकुर जयवीर सिंह जिनका कार्यकाल 05 मई 2024 तक था, द्वारा 24 मार्च 2022 को त्यागपत्र दे दिए जाने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए दो अलग-अलग उप निर्वाचन कराए जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिक्त हुए विधान परिषद सदस्यों के पद पर निर्वाचन हेतु 25 जुलाई 2022 (सोमवार) को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 01 अगस्त 2022 (सोमवार) को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 02 अगस्त 2022 (मंगलवार) को नाम निर्देशन की जांच, 04 अगस्त (वृहस्पतिवार) को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 11 अगस्त 2022 (वृहस्पतिवार) को पूर्वान्ह 09:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा तथा 11 अगस्त 2022 (वृहस्पतिवार) को सायं 05:00 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त 2022 (मंगलवार) से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र