- मूर्ति विसर्जन के लिए निर्मित तालाबों के पहुंच मार्ग में प्रकाश व्यवस्था कराई जाए।
- जिन स्थानों पर विसर्जन हेतु तालाब बनाए गए है उन स्थानों पर जिला पंचायत राज अधिकारी / संबंधित खंड विकास अधिकारी सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई सुनिश्चित करें।
- गंगा घाटों के किनारे डस्टबिन लगाएं जाए, ताकि कूड़ा इकत्रित न हो एवं साफ सफाई सुनिश्चित रहे।
- दुकानदारों की बैठक आयोजित कराते हुए दुकान के आस-पास उनके द्वारा डस्ट बिन स्थापित कर सफाई रखने के लिए उन्हें बताया जाए।
कानपुर, शनिवार 03सितम्बर 2022 (सूवि) भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष सत्तमी, शरद ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं एसपी आऊटर तेज स्वरूप सिंह ने आज मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत ढोड़ी घाट का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बनाए गए समस्त तालाबों के पास विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराते हुए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मूर्ति विसर्जन के मार्ग पर सफाई कराते हुए प्रकाश व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नर्वल, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
addComments
एक टिप्पणी भेजें