अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हुआ आयोजित

  • पढ़ेंगी बेटियाँ तभी बढ़ेंगी बेटियाँ 
  • कम्पोजिट विद्यालय में हुआ आयोजित

रायबरेली, बुधवार 19अक्टूबर 2022 (सूवि) कार्तिक मास कृष्ण पक्ष नवमी, शरद ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश कोलेजन के तत्वावधान में मिलान फाउंडेशन एवं द गर्ल नॉट ब्राइडस के सहयोग से विश्वास संस्थान ने सताँव विकासखंड के गाँव हिमाचलगंज के कम्पोजिट विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया।

इस अवसर पर सामाजिक कुरीतियाँ जैसे दहेज, कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानाध्यापक योगेश चंद्र ने कहा कि बालिकाओं को सशक्त बनाकर ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। पढ़ेंगी बेटियाँ तभी बढ़ेंगी बेटियाँ यह चरितार्थ करना है। लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य है शिक्षक-अभिभावक बैठक को सशक्त कर इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने “एक वरदान है- बेटी एक शान है” और छात्रा सुप्रिया ने “लड़की एक पहचान है-लड़की घर की शान है, लड़कों से बराबरी क्यों करूँ- मेरी खुद की पहचान है”  जैसे गीतों को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अध्यापिका श्रद्धा तिवारी, निशि मिश्रा, अध्यापक कमलेश यादव, आशा कार्यकर्ता मिथलेश, आँगनबड़ी कार्यकर्ता बबीता, कमलेश संस्था की प्रतिनिधि रेखा सिंह, सहयोगी नीता सिंह, गर्ल्स आइकन कंचन और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र