जलशक्ति मंत्री ने ‘‘बाढ़ पर चिंतन’’ विषय पर विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

  1. विभिन्न संगठनों द्वारा बाढ़ प्रबंधन हेतु किए गए कार्य एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए
  2. निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं के समस्त कार्य किसी भी स्थिति में रुकने ना पाएँ तथा आगामी 15 जून तक अवश्य पूर्ण करा लिए जांय
  3. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन-रात सजग रहकर बाढ़ कार्यों का सम्पादन कर संवेदनशील स्थलों को सुरक्षित किया गया एवं जनधन की हानि होने नहीं दी गयी
  4. बाढ़ परियोजनाओं के कार्य मानसून के पूर्व पूरे होने से जनता जनार्दन की बाढ़ के भय से मुक्त होकर सुरक्षित जीवन यापन की कल्पना साकार हुई
  5. बाढ़ कार्यों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और बाढ़ से होने वाली सम्भावित क्षति को न्यून से न्यूनतम करने हेतु सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तत्पर एवं दृढ़ संकल्प- जलशक्ति मंत्री, स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ, बुधवार 18जनवरी 2023 (सूवि) माघ मास कृष्ण पक्ष एकादशी, शिशिर ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहां तेलीबाग स्थित डा राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन स्थित सभागार में ‘‘बाढ़ पर चिंतन’’ विषय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर बाढ़ से बचाव के संबंधी कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों द्वारा बाढ़ प्रबंधन हेतु किए गए कार्य एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा बाढ़ बचाव संबंधी अब तक पूर्ण की गयी परियोजनाओं की सक्सेस स्टोरी, वर्तमान में निर्माणाधीन तथा भविष्य की परियोजनाओं के बारे में प्रशतुतिकरण भी दिया गया।

जल शक्ति मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं के समस्त कार्य किसी भी स्थिति में रुकने ना पाएँ तथा आगामी 15 जून तक अवश्य पूर्ण करा लिए जांय जिससे जनता को उनका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। निर्माणाधीन परियोनाओं से संबंधित समस्त अवर अभियंताओं का एक व्हाट्सऐप ग्रूप बनाया जाय जिसपर किसी भी निर्माणाधीन परियोजना के कार्य रुकने की स्थिति में तसमय सूचित किया जाय एवं तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा उसका समाधान कराया जाय।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों की भाँति वर्ष 2023 में भी प्रदेश में बाढ़ कार्यों की परियोजनाओं को अभियान चलाकर पूर्ण करायें। उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति के द्वारा कुल 288 बाढ़ परियोजनाएं अनुमोदित की गयी, जिन्हें आगामी वर्षाकाल के पूर्व युद्ध स्तर पर कार्य कराकर पूर्ण करा लिया जाय। परियोजनाओं के गठन में नवीन तकनीकी विधियों का समावेश किया जाए। बाढ़ परियोजनाओं के क्रियान्वयन धरातल पर पूर्ण पारदशिर्ता से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराएं। परियोजना के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय जनता को अत्यधिक लाभ होगा एवं बाढ़ कार्य के समय जान-माल की सुरक्षा हो सकेगी।

जल शक्ति मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश, विशेषकर सिंचाई विभाग चहुँमुखी प्रगति पर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन-रात सजग रहकर बाढ़ कार्यों का सम्पादन कर संवेदनशील स्थलों को सुरक्षित किया गया एवं जनधन की हानि होने नहीं दी गयी। बाढ़ परियोजनाओं के कार्य मानसून के पूर्व पूरे होने से जनता जनार्दन की बाढ़ के भय से मुक्त होकर सुरक्षित जीवन यापन की कल्पना साकार हुई है। इससे प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जनपदों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की जनता लाभान्वित हुई तथा आबादी व कृषि योग्य भूमि सुरक्षित हुई।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। बाढ़ कार्यों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और बाढ़ से होने वाली सम्भावित क्षति को न्यून से न्यूनतम करने हेतु सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तत्पर एवं दृढ़ संकल्प है। इस संकल्प का मूल तत्व सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास है। श्री सिंह ने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों की सराहना भी की और कहा कि प्रदेश में अधिकांश नदियाँ विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष खतरे के निशान से ऊपर अत्यधिक लम्बी अवधि तक रही परन्तु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तत्परता से अत्यन्त सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराये गये।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नई बाढ़ परियोजनाओं को प्रदेश में विधान सभा निवार्चन होने के उपरान्त युद्धस्तर पर प्रारम्भ किया गया और बाढ़काल से पूर्व सीमित समय में पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया। समुचित नीति के अभाव में प्रायः नई बाढ़ परियोजनाएँ अत्यन्त विलम्ब से प्रारम्भ हो पाती थी तथा बाढ़ के पूर्व परियोजनाओं के पूर्ण न होने से प्रदेश वासियों को अत्यन्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, परंतु वर्तमान सरकार ने इस समस्या को दूर कर तेजी से परियोजनाओं को पूरा करा रही है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र