जिलाधिकारी ने किया निर्माणधीन आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण

कानपुर नगर। शनिवार 21जनवरी 2023 (सूवि) माघ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या, शिशिर ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा कल्याणपुर विकासखंड के अंतर्गत धरमंगदपुर ग्राम पंचायत में निर्माणधीन आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:- 

1. निरीक्षण के दौरान गौशाला का निर्माण कार्य समय से पूर्ण न कराए जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान, हरमंगदपुर को नोटिस निर्गत की जाए एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

2. सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), कल्याणपुर यह सुनिश्चित करें कि निर्माणाधीन गौवंश आश्रय स्थल के शेष कार्य को तत्काल अंदर पूर्ण कराकर प्रत्येक दशा में गौशाला संचालित हो। 

3. गौवंश आश्रय स्थल के निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप में पूर्ण कराकर संचालित न किए जाने की दशा में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी, कल्याणपुर को शिथिल पर्यवेक्षण का जिम्मेदार मानते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, तहसीलदार सदर आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र