निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु रू0 05 करोड़ की व्यवस्था

  1. गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित अमृत काल का जनाकांक्षी बजट
  2. मछुआ समाज को सर्वागीण विकास से जोड़ेगा बजट- मंत्री डॉ संजय कुमार निषा

लखनऊ, बुधवार 22फरवरी 2023 (सूवि) फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तदुपरि तृतीया, बसंत ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र के अनुरूप नए उत्तर प्रदेश का बजट प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, उद्यमियों व व्यवसायियों समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।

मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी ने बुधवार को पेश किये गये बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित अमृत काल का जनाकांक्षी बजट है।

यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने तथा 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मत्स्य विकास विभाग के कबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी ने अपने विभाग से संबंधित बजट के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत होल सेल फिश मार्केट के लिये रू0 257 करोड़ 50 लाख की व्यवस्था प्रस्तावित है, मुख्य मंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत रू0 10 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है, निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु रू0 05 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार मछुआ समाज के सर्वागीण विकास के लिए उचित कदम उठा रही है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र