8 मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से अलग अलग नामित कोविड चिकित्सालयों का स्थलीय निरीक्षण

कानपुर नगर। मंगलवार 11अप्रैल 2023 (सूवि) बैशाख मास कृष्ण पक्ष पंचमी, बसंत ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में आज जनपद के समस्त डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉकड्रिल के काल खंड में 8 मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से अलग अलग नामित कोविड चिकित्सालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रोगियो की भर्ती एवं प्रबंधन हेतु चिकित्सालयों में आवश्यक लॉजिस्टिक एवं अन्य सुविधाओ की उपलब्धता तथा आवश्यक उपकरणों की क्रियाशीलता का आकलन किया गया।

मॉकड्रिल हेतु चिकित्सालयों में निम्नलिखित मजिस्ट्रेट एवं चिकित्सकों को नामित किया गया है-

1- अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम एवं डॉक्टर जितेन चौहान एस0एम0ओ0 - जी0एस0वी0एम0 मेडिकल कॉलेज में 

2- अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) एवं अपर डा0 आर0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक- मां0 कांशीराम सं0 चिक. ट्रामा सेंटर कानपुर नगर एवं 7- एयरफोर्स हास्पिटल।

3- उप जिलाधिकारी, घाटमपुर एवं डा0 एस0के0 सिंह, अपर मु0चि0अ0 - सी.एच.सी. घाटमपुर।

4- उप जिलाधिकारी(नर्वल) एवं डॉक्टर आर0पी0 मिश्रा अपर मु0 चि0अ0 -सी0एच0सी0 सरसौल।

5- उप जिलाधिकारी बिल्हौर एवं डॉक्टर ए0पी0 मिश्रा अपर मु0 चि0अ0 -सी0एस0सी0 बिल्हौर।

6- उप जिलाधिकारी सदर एवं डॉ एके कनौजिया अपर मु0 चि0अ0 - सी0एस0सी0 बिठूर एवं रामा मेडिकल कॉलेज।

7- अपर नगर मजिस्ट्रेट(तृतीय) एवं डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी चिकित्सा अधीक्षक - यूएचएम चिकित्सालय ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसटेंटर की क्रियाशीलता एवं वेंटिलेटर की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया।

8- अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ एवं डॉ शिवकुमार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी - ए0एच0एम0 चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसटेंटर की क्रियाशीलता एवं वेंटीलेटर की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र