पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण

  • पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने आज चिनहट स्थित शिवपुरी उपकेन्द्र का किया औचक निरीक्षण
  • राजस्व वसूली बढ़ाने, विद्युत आपूर्ति बेहतर करने, लाइन हानियॉ कम करने के दिये कड़े निर्देश

लखनऊ। सोमवार 26जून 2023 (सूवि) आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष अष्टमी, वर्षा ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम0 देवराज ने आज चिनहट स्थित शिवपुरी उपकेन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से वहॉ की समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली। शिवपुरी उपकेन्द्र की साफ सफाई को लेकर उन्होंने गहरा असंतोष व्यक्त किया। साथ ही वहॉ अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ताओं के कार्यों के प्रति भी वे संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने अधिकारियों को और अधिक होमवर्क करके काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने तीन दिन में सभी 1500 कटे हुये कनेक्शनों को दूबारा चेक करने के निर्देश दिये, जिससे अवैध रूप से कोई बिजली का प्रयोग न कर सके।

अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि इस क्षेत्र में गैंग, ट्राली ट्रांसफार्मर या सामग्री की कमी न रहे। उन्होंने कहाकि यदि किसी बड़े फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो तो उपभोक्ताओं को पूॅछने पर बताइये कि कितना समय लगेगा। उन्होंने कहाकि प्रत्येक फीडर से कुछ उपभोक्ताओं के नाम और फोन नम्बर जरूर रहे, जिससे उनसे फीडबैक लिया जा सके तथा उनके माध्यम से आवश्यक सूचनाएं दी जा सके।

अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि जिन फीडरों पर ओवर लोडिंग है वहॉ चोरी रोकने हेतु लगातार काम्बिंग की जाये। चोरी रूकेगी तो आपूर्ति बेहतर होगी।

अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता से उनके क्षेत्रों की राजस्व वसूली, विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी रोकने हेतु किये जा रहे प्रयासों आदि के बारे में विस्तृत पूॅछतांछ की। उन्होंने अधिकारियों से इस बात के लिये गहरा असन्तोष व्यक्त किया कि लाइनमैन प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य 20 उपभोक्ताओं से मिलकर राजस्व वसूली नहीं कर रहे है। इसे सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने चिनहट में तैनात सहायक अभियन्ताओं एवं अवर अभियन्ताओं के बीच बेहतर कार्य विभाजन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहाकि जहॉ उपभोक्ता कम हैं वहॉ एक अवर अभियन्ता को ही तैनात किया जाये। अध्यक्ष ने कहा कि मैंन पावर मैनजमेन्ट को बेहतर करिये तभी परिणाम आयेगा।

अध्यक्ष ने परिसर में चल रहे कंट्रोल रूम के निर्माण की गुणवत्ता की भी जॉच की तथा निर्माण कार्यो को तेज करके निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्दश दिये।

परिसर में कबाड़ को हटाकर उपकेन्द्र में साफ सफाई के साथ वृक्षारोपण हेतु भी उन्होंने निर्देशित किया। अध्यक्ष ने 31 जुलाई तक यहॉ इकट्ठा वेस्ट मटेरियल को हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि उपभोक्ता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो तथा उनके प्रति सभी कार्मिकों का व्यवहार अच्छा रहे। अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियन्ता स्टोर को निर्देशित किया कि सामान आपूर्ति में विलम्ब क्यों होता है। किसी भी सामान की कमी न रहे इसके लिये पूर्व में ही व्यवस्था की जानी चाहिए क्यों नहीं हुई?

अध्यक्ष ने कहाकि सभी अधिकारी अपने पास विद्युत व्यवस्था से सम्बन्धित आधारभूत आंकड़े जरूर रखें। सभी के पास प्रत्येक फीडर के कुछ गणमान्य नागरिकों के नम्बर हों। मेहनत और ईमानदारी से सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आपस में सभी लोग टीम की तरह काम करें। अध्यक्ष ने सख्त चेतावनी दी कि जो बेहतर काम करके परिणाम नहीं देगा, उसे नुकसान होगा। हमारा काम सबको बिजली देना और दी गयी विद्युत का राजस्व वसूलना है। इसी से निगम चल सकेगा। इस मुख्य कार्य के प्रति सभी को संवेदनशील होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुये कहाकि बिजली का कार्य हमेशा चुनौती पूर्ण रहता है आप इस गर्मी के मौसम में कठिन परीश्रम करके अपना दायित्व निभाईये, आपूर्ति बेहतर रखिये, बिजली चोरी रोकिये और अधिक से अधिक राजस्व वसूली बढ़ाइये।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र