पौधे सुरक्षित रखने हेतु विभागीय अधिकारी करेंगे मानीटरिंग

  • मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पौधरोपण लक्ष्य के सम्बन्ध की विभागीय बैठक
  • दिव्यांगजन सशक्तीकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पौध रोपित कर पौधरोपण अभियान मे करेंगे सहयोग

लखनऊ, शुक्रवार 14जुलाई 2023 (सूवि) शुद्ध श्रावण मास कृष्ण पक्ष द्वादशी, वर्षा ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने निर्देश दिये कि पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने हेतु पौधे लगाये।

उन्होंने निर्देश दिया कि पौधरोपण अभियान में योजना के लाभार्थियों को भी जोड़ा जाय। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के हाथो से भी पौध रोपण करवाया जाय।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 35 करोड़ पौधरोपण करने के लक्ष्य के सम्बन्ध में विधानसभा स्थित अपने विभागीय कार्यालय कक्ष मे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 जुलाई को 30 करोड़ तथा 15 अगस्त को 05 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिलकर 05 लाख पौधे लगायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाय। उन्होंने कहा कि रोपित किये जाने वाले पौधे सुरक्षित रह सके, इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को मानीटरिंग के लिए नियुक्त किया जाय। पौधरोपण कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाय। 

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र