महिला बाइकर्स कल 15 अगस्त को झांसी के किले में फहराएंगी तिरंगा

  • महिला बाइकर लखनऊ से बुन्देलखण्ड तक 320 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे
  • झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट में महिलाओं से मुलाकात कर पर्यटन के लिए करेंगी जागरूक

लखनऊ। सोमवार 14अगस्त 2023 (सूवि) अधिक श्रावण मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, वर्षा ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर।  प्रदेश में महिलाओं के लिए सृजित शांति एवं सुरक्षा के वातावरण का संदेश देने के लिए प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने आज पर्यटन निदेशालय गोमती नगर से हरी झण्डी दिखाकर 05 बाइकर महिलाओं को अमर शहीद रानी लक्ष्मीबाई की धरती झांसी तथा ललितपुर, महोबा, चित्रकूट जनपदों को रवाना किया। 

यह बाइकर कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी झांसी के ऐतिहासिक किले पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शाहीदों को श्रद्धांजलि देंगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन ने कहा कि महिला बाइकर लखनऊ से बुन्देलखण्ड तक 320 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह बाइक रैली संदेश देंगे कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यहां कानून का राज है। पर्यटन के लिए कोई खतरा नहीं है। खासकर बुंदेलखंड में पर्यटन का और विकास होगा। क्योंकि यहां कई ऐसे ऐतिहासिक धरोहर हैं जो शायद दुनिया में कहीं और नहीं मिलेंगे। यहां एक हजार से अधिक जैनमंदिर हैं। देश में पत्थर का सबसे पहला मंदिर यहीं है।

बाइक से भ्रमण करने वाली स्वाती सिंह नव्या ने कहा कि हम चाहते हैं कि नारी सशक्त हो। यूपी में कानून व्यवस्था चुस्तकृदुरुस्त है। यहां हर आदमी सुरक्षित है चाहे वह जंगल में ही क्यों न हो। इसके बावजूद कुछ लोगों में झिझक है। इसी झिझक को खत्म करने के लिए हम लोग बाइक से भ्रमण पर निकल रहे हैं। ताकि लोग निडर होकर घर से निकलें और पर्यटन करें। पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं का भी लाभ उठाएं। स्वाती के साथ भ्रमण करने वाली श्वेता, समृद्धि, फिजा फातिमा और प्रिया ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रमुख सचिव ने बताया कि महिला बाइकर्स के बुंदेलखंड भ्रमण से लौटने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह इनका स्वागत करेंगे। 14 अगस्त को महिला बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर उन्हीं को रवाना करना था, लेकिन अपने गृह जनपद मैनपुरी/फिरोजाबाद में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण नहीं आ सके।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि प्रदेश में युवा पर्यटन क्लब का गठन किया गया है। इसमें 75 हजार युवा जुड़े है। जीआईसी, जीजीआईसी समेत अन्य कालेजों और छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक क्लब को 10 हजार रुपये और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्लब को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवा भ्रमण करें। जितना ज्यादा घूमेंगे, उतना पढ़ेंगे और उतना ही सीखेंगे। उन्होंने कहा कि युवा क्लबों के माध्यम से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि इससे निवेश आकर्षित होने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

इस अवसर पर निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्र, पर्यटन सलाहकार जे0पी0 सिंह के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र