मदर टेरेसा की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए समाज की दृढ़ता के लिए विचारों को व्यक्त किया

शनिवार 26अगस्त 2023 श्रावण मास शुक्ल पक्ष दसमी, वर्षा ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। दया एवं मानवता की प्रतिमूर्ति महान समाज सेविका एवं भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत स्व० मदर टेरेसा की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडे द्वारा अपने मिथिलेश क्लीनिक पर अपने किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो के साथ पुष्प अर्पित कर मदर टेरेसा जी की जन्म जयंती मनायी।

जिन्होंने अपना सारा जीवन दीन दुखियों की सेवा की कुष्ठ रोगियों अनाथों की सेवा करने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी ऐसा वहां उपस्थित लोगों ने कहा उन्होंने कहा कि इस तरह की सेवा करने से तमाम हिंदुओं ने क्रिश्चियन धर्म को अपना लिया हिंदू समाज को जागृत होना चाहिए और अपने धर्म के प्रति दृढ़ रहने की आवश्यकता है कोई समाज सेवा करता है अच्छी बात है डॉक्टर समरदीप पांडेय मंडल महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा जूही मंडल ने कहा कि अपना धर्म श्रेष्ठ है इसका भी ध्यान रखना चाहिए विश्व में हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जो वसुदेव कुटुंबकम को मानता है जबकि अन्य धर्म केवल अपने धर्म को ही मानते हैं और इसी कारण वह धर्म परिवर्तन करने के लिए तरह-तरह के प्रयास प्रलोभन आदि किया करते हैं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडे वार्ड अध्यक्ष विनय मालवीय मंडल मंत्री आशीष कश्यप उपाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी मंडल मंत्री रविंद्र पांडे बूथ अध्यक्ष अनिल माथुर सेक्टर अध्यक्ष पंकज शर्मा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बहुत से पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। **

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र