ग्राम चौपालो के मिल रहे हैं, सार्थक परिणाम- केशव प्रसाद मौर्य

  1. ग्राम चौपालों के माध्यम से 33 लाख से अधिक ग्रामीणों से मिले अधिकारी/कर्मचारी व जनप्रतिनिधि
  2. 2 लाख 23 हज़ार से अधिक समस्याओं का मौक़े पर समाधान किया
  3. शुक्रवार को 1528 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालो का आयोजन

लखनऊ। शनिवार 09सितम्बर 2023 (सूवि) भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष दसमी, वर्षा ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ग्राम चौपालों को और अधिक प्रभावी व परिणामपरक बनाया जायेगा। ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि ग्राम चौपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं और काफी हद तक लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपालों को और अधिक प्रभावी व परिणामपरक बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि और अधिक ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जाए तथा चौपालों से पूर्व सफाई अभियान चलाया जाए और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण वहां पर आयें और व्यक्तिगत समस्यायें ही न हल हों, बल्कि सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों से ही हो। चौपालों से सार्वजनिक समस्याओं का सर्वमान्य हल निकलेगा, क्योंकि वहां अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, जागरूक लोग व ग्रामीण सभी एक जगह मौजूद रहेंगे और अपने सुझाव भी देंगे।

ग्राम्य विकास विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम चौपालो को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाय तथा ग्राम चौपाल में बड़ा बैंक ड्राप लगाया जाय और वहां पर उस ग्राम पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, विभिन्न प्रकार के पेंशनर्स की सूची,व उस ग्राम के अन्य योजनाओं के लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यह व्यवस्था खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाए।

ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश की 1528 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 5733 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चौपालों मे 4681 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 7899 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालो में 94 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 23 से अब तक प्रदेश की 44647 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालो का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 33लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 2 लाख 23 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र