स्वच्छता के लिए जन जागरूकता पर गंगा यात्रा

बिजनौर और बलिया से अलग अलग आ रही गंगा यात्रा का समागम बिठूर में कानपुर नगर, 30 जनवरी 2020 को बिजनौर से आ रही "गंगा यात्रा" कानपुर में प्रवेश करेंगी जिसका स्वागत बिल्हौर सीमा पर हसौली गांव में  मानव श्रृंखला करेंगी।  "गंगा यात्रा" का अलग अलग गांवों में भव्य स्वागत भी किया जायेगा। यह गंगा यात्रा गंगा नदी के किनारे बसे  गांवों से होते हुए बिठूर पहुचेगी।


          बिठूर के पत्थर घाट  पर गंगा आरती करने के बाद एक  जन सभा को भी सम्बोधित करेगी , जिसमें अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे, इस कार्यक्रम में माँ गंगा को स्वच्छ, निर्मल बनाने के सम्बन्ध में  बहुत से जागरूकता कार्यक्रम  आयोजित होंगे। यह यात्रा बिठूर में ही रात्रि विश्राम करने के तत्पश्चात अगले दिन 31 जनवरी 2020 को "गंगा यात्रा"  गंगा बैराज के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां गंगा  बैराज में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा । इस गंगा यात्रा में एक  दूसरी ओर से बलिया से आ रही गंगा यात्रा कानपुर  पहुचेगी यहां पर दोनो तरफ की आई हुई गंगा यात्रा का समागम होगी।


          बलिया से आ रही कानपुर गंगा यात्रा का स्वागत सरसौल में होगा। यह यात्रा भी  30 जनवरी को बिठूर पहुचेगी और गंगा आरती में सम्लित होगी । "गंगा यात्रा" का  मुख्य कार्यक्रम  कानपुर में ही होना है  इसलिए समस्त कार्यक्रमों  की तैयारियों को समय से पूर्ण  कराने के लिए आज जिलाधिकारी डॉ 0 ब्रह्म देव राम तिवारी  ने बिल्हौर ,बिठूर नानाराव पार्क तथा बिठूर के पत्थर घाट का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि मां गंगा को स्वच्छ , निर्मल बनाने तथा जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह यात्रा चल रही है। 


          कानपुर नगर वासियों के लिए  सौभाग्य की बात है कि यह "गंगा यात्रा" कानपुर में पहुंच रही है।  निरीक्षण के दौरान  विधायक भगवती प्रसाद सागर, डीआईजी अनन्त देव , मुख्य  विकास अधिकारी, सुनील कुमार, ज्वॉइन मजिस्ट्रेट आई0 ए0 एस0 साई तेजा , ज्वॉइन मजिस्ट्रेट आई0 ए0 एस0 उप जिलाधिकारी बिल्हौर  श्रीलक्ष्मी वी0एस0 ,उप जिलाधिकारी सदर /सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ