हॉटस्पॉट क्षेत्रों व लॉक डाउन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी तथा सैनिटाइजेशन का कार्य

कानपुर, शुक्रवार 24 अप्रैल 2020 । जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी महोदय के निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर नगर में लगातार हॉटस्पॉट क्षेत्रों व लॉक डाउन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।


जिसके क्रम में आज जाजमऊ, चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज,यतीमखाना, ग्वालटोली, बाबू पुरवा,मछरिया आदि क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से दिन में  निगरानी की गई। जिसके अंतर्गत जाजमऊ क्षेत्र की वीडियो ,फोटोग्राफी भेजी जा रही है।


जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी महोदय के निर्देशों के क्रम में नगर निगम टीम द्वारा प्रतिदिन हॉटस्पॉट, लॉक डाउन क्षेत्रों तथा शहर के थोक बाजारों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।



किसके क्रम में  प्रतिदिन की भांति आज भी सैनिटाइजेशन कराया गया। थाना रायपुरवा, हलीम कालेज, चमनगंज , बेकनगंज, अनवरगंज, कर्नलगंज, ग्वालटोली, बाबू पुरवा, मछरिया, किदवईनगर,जाजमऊ, फेथफुल गंज आदि अन्य जगहों पर भी नगर निगम की टीम द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया।


टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र