‘‘मिशन शक्ति‘‘ के अभियान के अंतर्गत 17 अक्टूबर से 25 दिसम्बर 2020 तक 19,13,142 गतिविधिया की गई
अभियान के तहत 5,52,26,850 लोगो को जागरूक किया गया, जिसके अंतर्गत 1,98,74,468 महिलाएं तथा 1,37,16,793 बालिकाएं शामिल
लखनऊ (पीआईबी) शनिवार 26 दिसंबर 2020 मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी २०७७ प्रमांदी नाम संवत्सर। प्रदेश के महिला कल्याण, निदेशक मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के अंर्तगत 180 दिवसों की सम्मिलित कार्ययोजना पर समस्त जनपदों तथा संबंधित विभागों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेशवासियों व ‘‘शक्ति योद्धाओं‘‘ को संदेश पत्र ट्विटर के माध्यम से जारी पत्र के माध्यम से उन्होंनें प्रदेशवासियों से सीधे जुड़ते हुये लैंगिक समानता तथा महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाली हिंसाओं के विरूद्ध ‘‘सुरक्षा तंत्र‘‘ विकसित करने का संदेश दिया।विभाग द्वारा प्रदेश में कार्यरत् समस्त ‘‘शक्ति योद्धाओं‘‘ को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका भी प्रोत्साहन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से दिनांक 17 अक्टूबर से 25 दिसम्बर 2020 तक 19,13,142 गतिविधिया की गई तथा 5,52,26,850 लोगो को जागरूक किया गया। जिसके अंतर्गत 1,98,74,468 महिलाएं तथा 1,37,16,793 बालिकाएं शामिल है।
श्री राय ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यालय स्तर से समस्त जनपदों को महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा से रोकथाम, संबंधित कानूनों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर ‘‘विषय सामग्री‘‘ तैयार कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही समस्त जनपदों में विभिन्न विषयों पर आडियोध्विडियों सदेंश, मूवी आदि के माध्यम से प्रतिदिन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं।
श्री राय ने बताया कि विभाग द्वारा ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के सफल संचालन हेतु राज्य स्तर पर दोनों विभागों के उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारियों, जिला प्रोबेशन अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, संरक्षण अधिकारियों, केन्द्र प्रशासकों तथा महिला कल्याण अधिकारियों, स्वंयसेवी संस्थाओं व चाइल्डलाइन के प्रतितिधियों सहित लगभग 1500 अधिकारियोंध्प्रतिभागियों का ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के क्रियान्वयन तथा ‘‘विषय सामग्री‘‘ पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि 1500 अधिकारियोंध्प्रतिभागियों द्वारा अपने जनपदों में कार्यरत् लगभग 3,50,000 स्टॉफध्स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के क्रियान्वयन तथा ‘‘विषय सामग्री‘‘ पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण किया गया है जिनमें आंगनवाडी कार्यकत्री, सहायिका के साथ-साथ जिला बाल संरक्षण ईकाई, वन स्टॉप सेन्टर तथा महिला शक्ति केन्द्र के कार्मिक शामिल हैं।
addComments
एक टिप्पणी भेजें