पूर्वांचल विकास निधि द्वारा 8 परियोजनाओं को 140 लाख से अधिक धनराशि

पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-56 के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों की 08 परियोजनाओं हेतु रू0 01 करोड़ 40 लाख 46 हजार की धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हुयी है

लखनऊ (पीआईबी) शनिवार 26 दिसंबर 2020 मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। उ0प्र0 शासन द्वारा पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-56 के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों की 08 परियोजनाओं हेतु रू0 01 करोड़ 40 लाख 46 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी किया गया है। 

इन 08 कार्यों में जनपद कुशीनगर में 06 कार्य जंगल सिसवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, सोहरौना सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, नोनिया पट्टी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, मिठहा माफी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, बेलवा बाबूराम सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य एवं श्यामपट्टी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य हैं तथा बलियां में 02 कार्य लहसनी सम्पर्क मार्ग का छूटा हुआ भाग (पुल से) का नवनिर्माण कार्य एवं रूपवार भगवानपुर मार्ग से दिलमनपुर सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां,मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र