मत्स्य पालन योजना के लाभ मोबाईल एप पर

मोबाईल एप ‘‘यू0पी0 फिश फार्मर’’ पर मत्स्य पालन संबंधी समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध

लखनऊ, रविवार 24 जनवरी 2021 पौष मास शुक्ल पक्ष एकादशी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। प्रदेश के मछुओं, मत्स्य पालकों, मत्स्य उद्यमियों एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के पंजीकरण एवं विभाग की गतिविधियों से उन्हें जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश के मत्स्य विभाग द्वारा मोबाईल एप ‘‘यू0पी0 फिश फार्मर’’ का संचालन किया जा रहा है। 

यह एप गूगल के प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से मत्स्य पालकों को मुख्यतः मत्स्य कृषक क्रेडिट कार्ड, निःशुल्क मछुआ दुर्घटना बीमा योजना और भारत सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय योजनाओं को आनलाइन पोर्टल जजचरूध्ध्लिउपेण्नचेकबण्हवअण्पद के माध्यम से पारदर्शी ढंग से लागू किया जा रहा है। 

इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन पत्रों की प्राप्ति तथा धनराशि का लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे एम.आई.एस. द्वारा सूचनाओं का संकलन आदि कार्य किये जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र