बुंदेलखंड क्षेत्र की नवनियुक्त प्रभारी प्रियंका रावत का भव्य स्वागत

कानपुर, मंगलवार 5 जनवरी 2021 पौष मास कृष्ण पक्ष षष्ठी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। मंगलवार को पूर्व सांसद, प्रदेश महामन्त्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की नवनियुक्त प्रभारी प्रियंका रावत का लखनऊ से चलकर झांसी जाते समय सुबह 10 बजे कानपुर पहुंचने पर नौबस्ता चौराहे पर भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल के नेतृत्व में मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता चौराहे पर फूल, माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने पटका पहनाकर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। बीच चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के भीड़ इकट्ठा होने के कारण चारों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। क्षेत्रीय प्रभारी नौबस्ता चौराहे पर लगभग आधा घंटे रुकने के बाद ललितपुर व झांसी जिले की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गई।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, गणेश शुक्ला, ज्ञानू मिश्रा, संजय कटियार, मनीष त्रिपाठी, अमित मिश्रा, अरविंद वर्मा आदि रहे। 

टिप्पणियाँ
Popular posts
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा
चित्र
अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एंटी भू माफिया, गैंगस्टर आदि धाराओं में कठोरतम कार्यवाही के निर्देश
चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया
चित्र
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविध्यालय का डायट कानपुर देहात और डायट कानपुर नगर के साथ हुआ MoU
चित्र
सभी मतदेय स्थलों में छाया, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाओं हेतु रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी
चित्र